फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवा हिंदुस्तान का आशीर्वाद': विज बोले- पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद...मालेगांव ब्लास्ट केस पर क्या बोले मंत्री

Fri, 01 Aug 2025 06:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि 2008 महाराष्ट्र के मालेगांव में विस्फोट हुआ था। इसके बाद कांग्रेस ने इसे भगवा आतंकवाद का नाम दिया। विज ने कहा कि हिंदुस्तान में भगवा आतंकवाद नहीं बल्कि भगवा आशीर्वाद होता है। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में वीरवार को एनआईए की विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। जिन लोगों को बरी किया गया है, उनमें भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा से लेकर भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित और रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय के नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि 2008 महाराष्ट्र के मालेगांव में विस्फोट हुआ था। इसके बाद कांग्रेस ने इसे भगवा आतंकवाद का नाम दिया। विज ने कहा कि हिंदुस्तान में भगवा आतंकवाद नहीं बल्कि भगवा आशीर्वाद होता है। 



विज ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हमारी संस्कृति, पूजनीय स्थल, पूजनीय स्थान का अपमान किया है। कांग्रेस पाकिस्तान को खुश करने के लिए ऐसा करती है। हिंदू समाज का जो बहुमत समाज है उसे कांग्रेस ने हमेशा अपमानित किया है। विज ने कहा कि भगवा हमारे साधू-संतों का पहनावा है। भगवा से कांग्रेस को भगवा से इतना ही एतराज है तो इनको दिन को सोना चाहिए रात को जागना चाहिए। क्योंकि सूरज जब निकलता है तो वो भगवा रंग का होता है।
विज्ञापन


विज ने कहा कि विभाजन के समय कांग्रेस ने 10 लाख लोगों को मरवाकर पाकिस्तान बनवाया। फिर पानी का बंटवारा हुआ तो सिंधु नदी से कुल 20 प्रतिशत पानी भारत को दिया और 80 प्रतिशत पाकिस्तान को दे दिया। विज ने कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और अपनी औलाद के प्रति मोह और प्यार तो रहता ही है। 

चाहे कारगिल युद्ध हो या अभी जो ऑपरेशन सिंदूर हुआ है, इसको लेकर कांग्रेस ने हमेशा पाकिस्तान का पक्ष रखा है। अभी जो सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस हुई है उसमें किसी कांग्रेस नेता ने हिंदुस्तान और भारतीय सेना का पक्ष नहीं रखा। हमारी सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस उड़ा दिए, उनका एयर डिफेंस सिस्टम तोड़ दिया, लेकिन कांग्रेस ने कभी इस बात को नहीं कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें