फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 13 अगस्त से पीजी में दाखिले के लिए 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी 12 अगस्त तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क, 13 से 100 रुपये और भी लगेगा
विज्ञापन


चंडीगढ़। प्रदेश के 212 कॉलेजों में 12 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग जारी है। इसके तहत 100 रुपये प्रति विद्यार्थी विलंब शुल्क भी लग रहा है। हालांकि, 13 अगस्त से 19 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ-साथ प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क भी लगेगा। यानी 12 अगस्त तक 100 रुपये तो 13 अगस्त को 200 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा करने होंगे।


इस शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मेरिट में सरकारी कॉलेजों में 98 पर्सेंटाइल, सहायता प्राप्त कॉलेजों में रिकॉर्ड 102 और स्व वित्तपोषित कॉलेजों में 90 पर्सेंटाइल तक पहुंची थी। प्रदेश के 99 सरकारी, 72 सहायता प्राप्त और 41 वित्त पोषित कॉलेजों में पीजी के लिए 42,924 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




28 अगस्त तक यूजी में दाखिले जारी

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से चार अगस्त से 28 अगस्त तक यूजी संकाय में दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला गया है। प्रदेशभर के 344 कॉलेजों में यूजी में दाखिले के लिए 1.22 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं, 2,25,771 सीटें उपलब्ध हैं। अभी तक कुल 1,03,817 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। प्रदेशभर में कॉलेजों में 22 जून 2025 से दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें