अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्रालय की प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत संचालित सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर 15 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है। यह आवेदन प्रक्रिया 2 जून से चल रही है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि फ्रेश छात्रवृत्ति के पात्र छात्रों की मेरिट कटऑफ सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। संबंधित दिशा-निर्देश और जानकारी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध हैं। सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों को फ्रेश व रिन्यूअल आवेदनों का सत्यापन 31 दिसंबर 2025 तक करना होगा। इसके बाद राज्य नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।