फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: करनाल के कुंजपुरा को मिला नगर पालिका का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। करनाल जिले के कुंजपुरा को नगर पालिका बनाया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने इसका आधिकारिक पत्र जारी किया है। अब अधिसूचना के जारी होने के छह सप्ताह के अंदर कोई भी व्यक्ति दावे और आपत्तियां या सुझाव दे सकेगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की अधिसूचना के अनुसार यह दावे, सुझाव और आपत्तियां करनाल जिला उपायुक्त के माध्यम से दी जा सकेंगी। जो भी दावे, आपत्तियां और सुझाव निर्धारित अवधि में प्राप्त होंगे उनकी सुनवाई होगी। निकाय विभाग ने सीमाओं की अनुसूची निर्धारित कर दी है। अभी तक कुंजपुरा करनाल ब्लाॅक समिति का हिस्सा था और इसमें कुल 20 वार्ड शामिल थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें