फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 की मेजबानी से प्रदेश को बाहर रखना खिलाड़ियों का अपमान : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में बोलते हुए 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी से हरियाणा को बाहर रखने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे राज्य के खिलाड़ियों के साथ अन्याय और उनके अद्वितीय योगदान का अपमान करार दिया। हुड्डा ने मांग की कि हरियाणा को सह आयोजक राज्य के रूप में शामिल किया जाए। भारत को मिले इस आयोजन की मेजबानी का अवसर पूरे देश के लिए गर्व का विषय है लेकिन हरियाणा की अनदेखी अस्वीकार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की कुल आबादी का सिर्फ तीन फीसदी होने के बावजूद हरियाणा अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत के लगभग 50 फीसदी पदक दिलाता है। ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स हर जगह हरियाणा के खिलाड़ियों ने वर्षों से भारत का मान बढ़ाया है। ऐसे में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की भागीदारी स्वाभाविक और जरूरी है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर कुछ खेल आयोजन हरियाणा में आयोजित किए जाएं तो इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं का अनुभव मिलेगा और खेल अवसंरचना को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें