फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बुखार-खांसी है तो भीड़ से बनाएं दूरी, स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ मिलाने से बचने और बिना चिकित्सकीय सलाह दवा न लेने की हिदायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम के बीच लोगों को स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद विभाग ने लोगों से संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। खास तौर पर बुखार, खांसी या छींक जैसे लक्षण होने पर सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, कमजोरी, भूख कम लगना, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त शामिल हैं।
विज्ञापन

विभाग ने लोगों से खांसते या छींकते समय रूमाल से मुंह और नाक ढकने तथा हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोने की अपील की है। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक भोजन लेने, पूरी नींद और आराम करने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में हाथ मिलाने या अन्य संपर्क वाले अभिवादन से बचने और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयां न लें। लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। समय पर चिकित्सक से संपर्क कर आवश्यक जांच और उपचार करवाएं। विभाग का कहना है कि व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना और संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करना बीमारी के फैलाव को रोकने में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें