चंडीगढ़। दिल्ली में आयोजित सहकारी चीनी उद्योग कॉन्क्लेव 2025 व राष्ट्रीय दक्षता सम्मान समारोह में हरियाणा का दबदबा कायम रहा। प्रदेश सहकारी चीनी मिल करनाल ने लगातार चाैथे साल बेहतर प्रदर्शन किया और पहला स्थान पाया।
तकनीकी दक्षता क्षेत्र में देश में पहला स्थान मिलने पर कार्यक्रम के दाैरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और शुगर फेडरेशन हरियाणा के प्रबंध निदेशक आईएएस शक्ति सिंह के अलावा सहकारी चीनी मिल करनाल के एमडी राजीव प्रसाद को ट्राॅफी साैंपी।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि बीते 10 साल में चीनी मिलों की पेराई क्षमता में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए 30 हजार 650 टन प्रतिदिन किया गया है। करनाल में 263 करोड़ की लागत से व पानीपत में 355 करोड़ से पेराई क्षमता को बढ़ाया गया है व बिजली प्लांट लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 150 करोड़ रुपये से पानीपत चीनी मिल में एथनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा। ब्यूरो