फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 470 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में गेहूं की खरीद से पहले 470 करोड़ रुपये से जूट और अन्य बैग खरीदने को मंजूरी मिल गई है। वीरवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में भंडारण व्यवस्थाओं के लिए बैग खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
बैठक में रबी सीजन की भंडारण व्यवस्थाओं के लिए 550 करोड़ रुपये से जूट और अन्य बैग खरीदने के दो एजेंडे बैठक में रखे गए। बैठक के दाैरान नेगोसिएशन करके 80 करोड़ रुपये बचाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे गेहूं के सुरक्षित रख-रखाव में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारदाने की नहीं रहेगी कमी
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि खरीद सीजन के दाैरान बारदाने की कमी नहीं रहेगी। अभी 1.20 लाख गांठ विभाग के पास उपलब्ध हैं। 50 हजार जूट की गांठ केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगा। इस तरह से 1.70 लाख गांठ उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 2 लाख गांठ अलग से खरीदी जांएगी। इस तरह से इस सीजन में कुल 3.70 लाख गांठ उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें