चंडीगढ़। दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भारतीय जाट समिति के प्रधान पवनजीत बनवाला ने कहा कि न्याय मांगो महापंचायत प्रधानमंत्री मोदी की सोनीपत रैली वाले दिन बुलाई जाएगी। इससे पहले सर्व खाप की एक बैठक नरवाना में होगी जिसमें एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसमें 17 की रैली वाले दिन महापंचायत की जगह भी तय की जा सकती है। ब्यूरो