फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Olympic Association: जसविंदर मीनू बेनिवाल बने एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री पंवार जनरल सेक्रेटरी

Sat, 29 Mar 2025 05:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जसविंदर सिंह और कृष्ण लाल पंवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जसविंदर मीनू बेनिवाल हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं। मंत्री कृष्ण लाल पंवार जनरल सेक्रेटरी चुने गए हैं। मीनू बेनीवाल हरियाणा कैनोइंग संगठन के अध्यक्ष भी हैं। मनोहर लाल की दूसरी सरकार में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन करने के सूत्रधार भी थे।

विज्ञापन


जीत के बाद पंवार ने सोशल मीडिया पर लिखा- हरियाणा ओलंपिक संघ का सेक्रेट्री जनरल (निर्विरोध) बनाए जाने पर मैं भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हरियाणा प्रदेश को खेलों में सर्वोत्तम बनाने में पूरी निष्ठा से समर्पित रहूंगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी के गुड गवर्नेंस के मंत्र के साथ हमें हरियाणा प्रदेश को खेल क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाना है और प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें