फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: इस्राइल में प्लास्टरिंग वर्क के लिए 1000 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के माध्यम से इस्राइल में नाैकरी पाने का एक और माैका है। इस्राइल में प्लास्टरिंग वर्क के लिए 1000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 25 से 50 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास आवेदक एचकेआरएनएल से 31 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अनिवार्य शर्त यह भी है कि आवेदक को अंग्रेजी की आम बोलचाल की समझ हो। तीन वर्ष का संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। नाैकरी मिलने पर 63 माह के लिए तैनाती होगी। काम अच्छा होने पर तैनाती की अवधि बढ़ भी सकती है। माह में 21 से 26 दिन तक कार्य करने का माैका मिलेगा। प्रति माह 182 घंटे तक काम करना होगा। चयनितों को भारतीय मुद्रा के अनुसार प्रति माह 1.62 लाख मिलेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें