फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा ग्रामोत्सव : पहली बार हरियाणा में गांव-गांव खेल का महासंग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


- फोटो

- 25 जुलाई से क्लस्टर मुकाबलों की शुरुआत, एक करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि
- विजेता टीमें कोयंबटूर में खेलेंगी ग्रैंड फिनाले

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश का सबसे बड़ा ग्रामीण खेल महोत्सव ईशा ग्रामोत्सव पहली बार हरियाणा में आयोजित किया जा रहा है। ईशा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को खेलों से जोड़ना, गांवों में सामाजिक एकजुटता बढ़ाना, सभी आयु वर्ग के लोगों को नशे से दूर रखना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। गुरुवार को चंडीगढ़ प्रेसक्लब में प्रेस वार्ता में ईशा ब्रह्मचारी राष्ट्रीय समन्वयक स्वामी पुलक ने कहा कि हरियाणा की समृद्ध खेल संस्कृति को गांव-गांव तक मजबूत बनाने में यह आयोजन अहम भूमिका निभाएगा।

हरियाणा में 25 और 26 जुलाई को पानीपत, करनाल और अंबाला में क्लस्टर स्तर के मुकाबले होंगे। 1 और 2 अगस्त को हिसार और कुरुक्षेत्र में मैच खेले जाएंगे। 9 अगस्त को करनाल में डिविजनल राउंड होगा। यहां से विजेता टीमें 4 से 6 सितंबर तक कोयंबटूर स्थित आदियोगी परिसर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी। हरियाणा के संयोजक सौरभ ठाकुर ने बताया कि ईशा ग्रामोत्सव में एक करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है। क्लस्टर स्तर पर विजेता टीम को 10 हजार रुपये, डिविजनल स्तर पर 15 हजार रुपये तथा ग्रैंड फिनाले में पुरुष वॉलीबॉल और महिला थ्रोबॉल की विजेता टीम को 5 लाख रुपये और उपविजेता को 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को क्रमश: एक लाख और 50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



40 हजार गांवों के 80 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग
इस प्रतियोगिता में किसान, मजदूर, गृहिणियां और विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। शर्त यह है कि खिलाड़ी ने राज्य या देश का राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व न किया हो और वह संबंधित ग्राम पंचायत का निवासी हो। इस वर्ष 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 40 हजार से अधिक गांवों से 80 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों और 7,000 से अधिक टीमों के भाग लेने की उम्मीद है। इनमें करीब 15 हजार महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। सभी राज्यों के पात्र खिलाड़ी निशुल्क पंजीकरण कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आयोजन को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन (एनएसपीओ) के रूप में मान्यता भी प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें