फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी भर्ती में अनियमितता, आरक्षित सीटें खाली छोड़ने का षड्यंत्र : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने एचपीएससी की हालिया भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकार पर अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के कॉलेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफेसर के 613 पदों के लिए ली गई परीक्षा में 2200 उम्मीदवार शामिल हुए थे लेकिन केवल 151 ही न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल कर पाए। डीएससी के 60 पदों पर सिर्फ 1 अभ्यर्थी पास हुआ, ओएससी के 60 में से 2, बीसीए के 85 में से 3, बीसीबी के 36 में से 5, ईडब्ल्यूएस के 60 में से 6 और जनरल कैटेगरी के 312 पदों पर केवल 134 उम्मीदवार ही उत्तीर्ण हुए। कहा, यह पूरा खेल बाहरी राज्यों के लोगों को हरियाणा की सरकारी नौकरियों में समायोजित करने का षड्यंत्र है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें