फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आईपीएस आलोक व डॉ. अरशिंद्र को जल्द मिलेगा डीजीपी रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीसी ने दी मंजूरी, मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद होगा प्रमोशन
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़। हरियाणा के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों आलोक मित्तल और डॉ. अरशिंद्र सिंह चावला को जल्द डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) रैंक में पदोन्नत किया जाएगा। डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक में दोनों अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी गई है। इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के डीजी बनने के बाद राज्य में डीजी रैंक के अफसरों की संख्या सात हो जाएगी।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार अब पदोन्नति फाइल गृह सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेजी जाएगी। सीएम की स्वीकृति मिलते ही दोनों अधिकारियों को औपचारिक रूप से डीजी रैंक प्रदान कर दिया जाएगा। फिलहाल, प्रदेश में डीजी रैंक के अफसरों में मोहम्मद अकील, शत्रुजीत सिंह कपूर, संजीव कुमार, ओपी सिंह और अजय सिंहल शामिल हैं। देशभर में 1993 बैच के सभी आईपीएस अधिकारियों को डीजी पद पर पदोन्नति मिल चुकी है। हरियाणा में यह प्रक्रिया अब पूरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें