फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2025: आज से हरियाणा के 11 खिलाड़ियों पर धनवर्षा, सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिन नीलामी

Sun, 24 Nov 2024 08:41 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के 11 खिलाड़ियों पर इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) 2025 के लिए धनवर्षा होगी। प्रदेश के चार दिग्गज भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी हैं, जिनमें तीन की महंगी बोली मानी जा रही है। 
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) 2025 के लिए रविवार से सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिवसीय मेगा नीलामी शुरू होगी। इसमें हरियाणा के 11 खिलाड़ियों पर धनवर्षा होगी। प्रदेश के चार दिग्गज भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी हैं, जिनमें तीन की महंगी बोली मानी जा रही है। इनमें युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल और मोहित शर्मा शामिल हैं। जबकि राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स ने चार करोड़ में पहले ही रिटेन किया है।

विज्ञापन


11 खिलाड़ियों में जींद निवासी स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, ग्रुरुग्राम निवासी ऑल राउंडर सुमित कुमार, बल्लभगढ़ निवासी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा, पानीपत निवासी बल्लेबाज राघव गोयल, ऑफ स्पिनर जयंत यादव, करनाल के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज, हिसार निवासी विकेट कीपर व बल्लेबाज दिनेश बाना, रोहन राणा व निशांत सिंधू शामिल हैं।

इनमें मोहित शर्मा, हर्षल पटेल और मार्की खिलाड़ियों के सेट में शामिल युजवेंद्र चहल का बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है। जबकि 75 लाख के बेस प्राइज में जयंत यादव और 30 लाख के बेस प्राइज में दिनेश बाना, रोहन राणा, निशांत सिंधू, अंशुल कांबोज, राघव गोयल, सुमित कुमार का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें