चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को कर्मचारियों की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से जुड़े प्रमाणपत्रों के सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच संबंधित शिक्षा बोर्ड, विश्वविद्यालय या सक्षम प्राधिकरण से करवाएं। सत्यापन के बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।