फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 9 फरवरी तक डाटा अपडेट करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2025-26 की त्रैमासिक स्कीमों के तहत द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तिमाही के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। निदेशालय ने पहले भी यह निर्देश दिया था लेकिन अभी तक पूरा डाटा अपडेट नहीं हुआ है। अब अंतिम अवसर देते हुए आदेश दिया गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालय प्रमुख तय अवधि में अपडेट सुनिश्चित करें। इस अवधि में डाटा अपलोड नहीं किया गया और कोई विद्यार्थी स्कीम का लाभ नहीं ले पाया तो इसके लिए शैक्षणिक अधिकारियों और विद्यालय प्रमुख पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। अधिकारियों को इसे उच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें