चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया है। 10 जून, मंगलवार को सुबह 10 बजे पानीपत में प्रदर्शन करेगा। इनेलो के स्टेट मीडिया को-ऑर्डीनेटर राकेश सिहाग ने बयान जारी करके बताया कि प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला शामिल रहेंगे। यह प्रदर्शन किसान विजेंद्र कुमार की खेत में जिंदा जलाकर की गई हत्या के विरोध में किया जाएगा। इनेलो ने मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। ऐसे अपराधों पर सरकार की चुप्पी निंदनीय है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना इनेलो की जिम्मेदारी है। इनेलो इस प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम पानीपत के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगा। ब्यूरो