फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पेंशन कटने के विरोध में इनेलो का 20 को पंचकूला में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि पिछले दो महीनों में प्रदेश में एक लाख से अधिक बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काट दी गई है जिससे गरीब और असहाय बुजुर्ग दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार पहचान पत्र में गलत तरीके से गाड़ियां और आय जोड़कर पेंशन बंद की जा रही है जबकि सरकार समाधान करने के बजाय चुप बैठी है। इसके विरोध में 20 फरवरी को पंचकूला में इनेलो प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन करेगी। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं शामिल होंगी। माजरा ने धान खरीद में करीब पांच हजार करोड़ के घोटाले, बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं के विदेश पलायन, ग्रामीण मजदूरों का रोजगार छीनने और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें