फोटो संख्या : 17
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के युवा राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने रविवार को युवा प्रकोष्ठ के सभी 22 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। करण चौटाला ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी से विमर्श करके सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। युवा राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने बताया कि विकास मलिक को सोनीपत, गौरव को अंबाला, गुरजिंदर संधू को यमुनानगर, परदमन चहल को कुरुक्षेत्र, मनिंदर पूनिया को करनाल, अमन मांडी को पानीपत, जिला पार्षद देवेंद्र पुजारी को कैथल, राजेश बूरा को जींद, संदीप घनघस को भिवानी, सूरज कालीरमन को हिसार, नरेन कुमार को फतेहाबाद, भगवान कोटली को सिरसा, बल्लू खेड़ीसाध को रोहतक, बॉबी डागर को फरीदाबाद, सत्ते पहलवान को पलवल, अमरजीत कादियान को झज्जर, बबलू श्योराण को दादरी, दीपक यादव को महेंद्रगढ़, नीरज डहीनवाल को रेवाड़ी, गौरव भाटी को गुरुग्राम, राजू मौली को पंचकूला और रियाज आलम को नूंह (मेवात) का युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।