फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सोनीपत में औद्योगिक कचरा तो फरीदाबाद में कचरा जलता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में एक अक्तूबर तक पराली जलने के सात मामले सामने आए। वीरवार और शुक्रवार को नए कोई मामले नहीं सामने आए। जांच में पाया गया है कि फरीदाबाद में दो स्थानों कचरा तो सोनीपत में औद्योगिक कचरे में आग लगी हुई पाई गई।
कृषि एवं कल्याण विभाग ने आईसीएआर(इंडियन काैंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च) की तरफ से पराली जलाने का ब्योरा दिया था, इसलिए सभी मामलों की स्थानीय कृषि और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से जांच कराई। हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद में 2 मामले पराली जलने के सामने आए थे, जिनमें जांच में पाया गया कि यहां कचरे में आग लगाई गई थी। पलवल में 1 मामले की जांच कराई, लेकिन वहां उत्तर प्रदेश की सीमा में पराली जल रही थी। सोनीपत में 1 मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि वहां औद्योगिक कचरे में आग लगाई गई थी। इस तरह से केवल फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र में 3-3 चालान, रेड एंट्री और एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें