फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जूनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम चयनित, इनमें 14 हरियाणवी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जूनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए लखनऊ में हुआ ट्रायल
विज्ञापन



- 17 से 24 अगस्त तक बुल्गारिया में होगा कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुल्गारिया में 17 से 24 अगस्त तक होने वाली जूनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए वीरवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रॉयल आयोजित किया गया। हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष और हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सिंह सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने वाली भारतीय टीम के लिए चयनित कुल 20 पहलवानों में 14 हरियाणा के हैं। इस ट्रॉयल का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ ने किया था।

ट्रॉयल परिणाम के अनुसार फ्री स्टाइल श्रेणी में 57 किलो में सुमित मलिक (सोनीपत), 65 किलो में अश्वनी (रोहतक), 74 किलो में परमिंदर (झज्जर), 79 किलो में अमित (सोनीपत), 92 किलो में सचिन (हिसार) 97 किलो में विशाल (जींद) का चयन हुआ है। इसी श्रेणी में पंजाब से 125 किलो में जसपूरण, दिल्ली से 86 किलो में मुकुल व 70 किलो मेें सागर और महाराष्ट्र से 61 किलो में अजय भी चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ग्रीको रोमन श्रेणी के परिणाम में 55 किलो में अनिल मोर (हिसार), 60 किलो में सूरज (रोहतक), 63 किलो में गौरव (सोनीपत), 67 किलो में अनुज (हिसार), 72 किलो में विनीत (जींद), 77 किलो में अमन (चरखी दादरी), 82 किलो में प्रिंस (रोहतक), 87 किलो में रोहित (हिसार) चयनित हुए हैं। इसी श्रेणी में दिल्ली के 97 किलो में नमन और उत्तर प्रदेश से 130 किलो में उत्तम राणा का चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें