- इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल के सवाल पर सीएम नायब सैनी ने सदन में दिया जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में नशाखोरी की समस्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। एक जनवरी 2019 से जुलाई 2025 ( 5 वर्ष 7 माह) में नशा तस्करी करने के संबंधित मामलों में कुल 21,591 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि, 2046 दोषियों को सजा हुई है। यानी कुल 9.47 फीसदी को पुलिस सजा दिला सकी। अमर उजाला की ओर से नवंबर 2024 में प्रदेशभर में नशे के खिलाफ महाअभियान युद्ध, नशे के विरुद्ध चलाकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। यह जानकारी विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी। डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने प्रदेश में नशा तस्करी में गिरफ्तारियों, अभियोग, सजा व नशे से होने वाली मौतों के संबंध में सवाल पूछे थे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सबसे अधिक गिरफ्तारियां सिरसा जिले में हुईं, जहां 2,337 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, फरीदाबाद में 1,708, फतेहाबाद में 1,740, गुरुग्राम में 1,398, अंबाला में 844, रोहतक में 933 और यमुनानगर में 937 गिरफ्तारियां हुई हैं। इसी तरह चरखी दादरी में 218, जींद में 540, कैथल में 768, करनाल में 1,110, कुरुक्षेत्र में 1,216, पानीपत में 787, नूंह में 250 और महेंद्रगढ़ में 299 गिरफ्तारियां हुई हैं।
जिलावार गिरफ्तारी और सजा का विवरण (2019 से जुलाई 2025 तक)
जिला गिरफ्तारियां सजा
अंबाला 844 30
बिवानी 503 124
चरखी दादरी 218 29
इंद्री 1587 81
फरीदाबाद 1708 54
फतेहाबाद 1740 68
जीआरपी 338 22
अंबाला कैंट 638 245
गुरुग्राम 1398 16
झज्जर 334 54
हिसार 920 12
करनाल 639 40
जींद 540 256
कैथल 768 320
करनाल 1110 350
कुरुक्षेत्र 1216 58
महेंद्रगढ़ 299 14
नूंह 250 21
पलवल 371 07
पंचकूला 655 21
पानीपत 787 88
रेवाड़ी 450 103
रोहतक 933 61
सिरसा 2337 180
सोनीपत 709 52
यमुनानगर 937 110