फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आईएमए हर जिले में 50 से 100 टीबी रोगियों को लेगा गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से की थी अपील
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार टीबी उन्मूलन के लिए युद्ध स्तर पर कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में निक्षय मित्रों को जोड़ने पर बल दिया गया है। बुधवार को राज्य टीबी फोरम की बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा से निक्षय मित्र पहल के तहत टीबी रोगियों को पोषण किट देने की अपील की। इस पर आईएमए हरियाणा ने 50 से 100 टीबी रोगी प्रति जिला गोद लेने का आश्वासन दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम वर्तमान में राज्य के स्वास्थ्य विभाग की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है और इसके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों व विभागों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीबी उन्मूलन के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी पर्याप्त नहीं है बल्कि अन्य विभागों की सक्रिय सहभागिता भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी मामलों की समय पर पहचान व जांच की गति बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को सामाजिक, भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. कुलदीप सिंह ने राज्य टीबी फोरम का संक्षिप्त परिचय दिया। मिशन निदेशक (एनएचएम) रिपुदमन सिंह ने विशेष रूप से नए निक्षय मित्रों को जोड़ने पर बल दिया ताकि उपचाररत हर टीबी मरीज को पोषण, भावनात्मक और सामाजिक सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें