चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार आईएएस राजेश जोगपाल को शहरी स्थिरता में नवाचार के लिए कम्युनिटी एंड सोशल इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित दूसरे सस्टेनेबल एग्रीकल्चर समिट एंड अवार्ड्स 2025 के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार माननीय राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार, रामनाथ ठाकुर, राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, भारत सरकार डॉ. रामदास आठवले, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब व दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान किया गया। आईएएस जोगपाल ने कहा कि यह पुरस्कार हरियाणा सहकारिता आंदोलन के सामूहिक प्रयासों की पहचान है।