फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस अरुण गुप्ता बने सीएम के नए प्रधान सचिव, मनोहर लाल के चहेते बाहर

Thu, 28 Nov 2024 07:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव का कार्यभार संभाल रहे अमित अग्रवाल और आशिमा बराड़ सीएमओ से हटा दिया गया है। दोनों ही अधिकारी मनोहर के करीबी माने जाते थे।  
विज्ञापन
अरुण गुप्ता और यशपाल - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने बुधवार देर रात वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति व तबादले किए। राज्य के सीनियर आईएएस अरुण गुप्ता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव होंगे। वह वी उमाशंकर का स्थान लेंगे। उमाशंकर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं। 
विज्ञापन


अरुण कुमार गुप्ता 1992 बैच के सीनियर आइएएस अधिकारी हैं। अभी तक वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का काम देख रहे साकेत कुमार मुख्यमंत्री के नये अतिरिक्त प्रधान सचिव होंगे। 2005 बैच के आईएएस कुमार की नियुक्ति अमित अग्रवाल के स्थान पर की गई है। शहरी निकाय विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत 2011 बैच के आइएएस यशपाल को मुख्यमंत्री नायब सैनी का उप प्रधान सचिव बनाया गया है।

सीएमओ से मनोहर के चहेते अफसर बाहर

मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव का कार्यभार संभाल रहे अमित अग्रवाल और आशिमा बराड़ सीएमओ से हटा दिया गया है। दोनों ही अधिकारी मनोहर के करीबी माने जाते थे। आशिमा बराड़ को सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण, एससी-एसटी एवं पिछड़ा वर्ग तथा अंत्योदय सेवा विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं अमित अग्रवाल को पंचायत एवं विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा बिजली प्रसारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया है। दोनों अधिकारी पहले भी ये जिम्मेदारी निभा रहे थे। हालांकि कि राजेश खुल्लर मुख्य प्रधान सचिव के पद पर रहेंगे। वह मनोहर लाल की टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें