फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: संविदा कर्मचारियों के प्रारंभिक इलाज का खर्च उठाएगा एचवीपीएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन
- इलाज और आराम का पूरा समय ड्यूटी पीरियड माना जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़ l हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने संविदा कर्मचारियों और तकनीकी वर्करों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब ड्यूटी के दौरान हादसे (फेटल, नॉन-फेटल) में घायल होने वाले कर्मचारियों का आपातकालीन उपचार और प्रारंभिक चिकित्सा खर्च निगम की ओर से वहन किया जाएगा। साथ ही उनके इलाज और आराम का पूरा समय ड्यूटी पीरियड माना जाएगा। मेडिकल लीव प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन



निगम के निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। फैसले के अनुसार इलाज के दौरान अस्पताल तक पहुंचने में हुए वाहन खर्च को भी संविदा कर्मियों या उनके परिजनों को वापस किया जाएगा। किसी भी हादसे के मामले में एक्सईएन और संबंधित अधीक्षण अभियंता तथ्यों की पुष्टि करेंगे। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी या निदेशक मेडिकल सर्विसेज की सिफारिश पर कर्मचारी के इलाज और आराम का पूरा समय ड्यूटी पीरियड माना जाएगा। निगम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस फैसले का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इससे हजारों संविदा तकनीकी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें