फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आज से चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंबाला और यमुनानगर से होकर जाएगी बस
विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए शुक्रवार से हीटिंग, वेंटिलेशन एवं एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) बस का संचालन होगा। यह बस वाया अंबाला व यमुनानगर चलेगी। 48 सीटों वाली इस बस में चंडीगढ़ से हरिद्वार का प्रति यात्री किराया 486 रुपये होगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस बस सेवा से चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। चंडीगढ़ से यह बस सुबह 9.08 बजे रवाना होगी। अंबाला से सुबह 10.40 बजे, यमुनानगर से दोपहर 12.00 बजे, सहारनपुर से दोपहर 12.50 बजे और रुड़की से दोपहर 1.55 बजे चलेगी। बस के हरिद्वार पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 2.40 बजे है। हरिद्वार से चंडीगढ़ वापसी के लिए बस दोपहर 3.50 बजे हरिद्वार से चलेगी। बस के चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचने का निर्धारित समय रात 9 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें