चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग जिला प्रशासन के सहयोग से विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय करनाल के ऑडिटोरियम में एक जागरूकता सेमिनार आयोजित करेगा। आयोग ने सभी जिलों से पांच-पांच दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारियों को इस सेमिनार में बुलाया है ताकि सरकारी एवं सामाजिक तंत्र में दिव्यांगों के हित में सकारात्मक पहल आगे बढ़ सके। सेमिनार में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य दिव्यांगों के अधिकार समान अवसर व उनके समावेशन के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है।