-1054 करोड़ होंगे खर्च
-400 बेड के भवन का निर्माण पहले चरण में, 200 का दूसरे चरण में
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गुरुग्राम में सिविल अस्पताल के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। यह अस्पताल पुलिस लाइन के पास बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि इस अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण पर 1054 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों को निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने अस्पताल के विकास का खाका दो चरणों में तैयार किया है। पहले चरण में 400 बेड की क्षमता वाला अस्पताल बनेगा। इससे गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। दूसरे चरण में 200 अतिरिक्त बेड के लिए भवन बनेगा। आरती राव ने कहा कि अस्पताल के निर्माण के बाद गुरुग्राम और आसपास के लाखों लोगों को इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।