फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचएसएससी के ट्रैकिंग सिस्टम ने पकड़वाई फर्जी वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
असली की नकल करके बनाया था नकली पोर्टल, थर्ड पार्टी डोमेन पर किया जा रहा था होस्ट
विज्ञापन



चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी)- 2025 का विज्ञापन निकालने के बाद से ही सजग था। साइबर ठगी से बचने या फिर उनकी निगरानी के लिए पहले ही बेहद पुख्ता योजना बना ली थी। फर्जी पोर्टल को सीईटी-2025 के लिए संचालित पोर्टल की नकल करके तैयार किया गया था, जोकि थर्ड पार्टी डोमेन पर होस्ट किया जा रहा था। फर्जी पोर्टल व फर्जीवाड़े में उपयोग हो रहे क्यूआर कोड को गूगल से बंद करा दिया गया है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चाैहान ने बताया कि आयोग बड़ी परीक्षाएं आयोजित कराता है, इसलिए पहले से ही साइबर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम हैं। आयोग के आईटी विशेषज्ञों की ट्रैकिंग टीम विशेष निगरानी रखे हुए थी। यही कारण था कि चार जून को ट्रैकिंग टीम ने मिलता-जुलता पोर्टल संचालित पाया। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक आईपी एड्रेस पर फर्जी पोर्टल का लिंक पाया गया। तुरंत पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन




12 तक आवेदन और 14 तक शुल्क जमा कराने का समय



आयोग ने 26 मई 2025 को सीईटी की परीक्षा के आयोजन को लेकर विज्ञापन प्रकाशित किया था। सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन को 28 मई की रात 11:59 बजे से पोर्टल संचालित किया गया। पोर्टल खुलने के साथ ही साइबर ठगी से बचने का संदेश जारी किया गया था कि साइबर ठगों से सावधान रहें और किसी भी लिंक या अन्य माध्यमों से शुल्क भुगतान नहीं करना है। शुल्क जमा कराने का जो भी वैध तरीका है, उसी से शुल्क जमा कराएं। अभ्यर्थी 12 जून की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 14 जून की शाम छह बजे तक शुल्क जमा कराना है।


असली पोर्टल पर 24 घंटे में 3.80 लाख विजिटर बढ़े

लोगों को अब सीईटी के नकली पोर्टल की जानकारी हुई तो असली पोर्टल पर विजिटरों (पोर्टल देखने वाले) की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। आयोग की तरफ से संचालित पोर्टल पर वीरवार से शुक्रवार शाम तक 3,80,878 विजिटर बढ़ गए। आयोग के पोर्टल पर वीरवार सुबह तक 34,67,696 विजिटर थे, जोकि शुक्रवार शाम तक बढ़कर 38,48,574 हो गए।
विज्ञापन





आयोग के चेयरमैन सोशल मीडिया के माध्यम से करेंगे संवाद



आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बयान जारी किया है कि सीईटी-2025 को लेकर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। अपने बयान में कहा कि उम्मीदवारों के पंजीकरण से लेकर सुव्यवस्थित परीक्षा कराना आयोग का सबसे पहला लक्ष्य हैं। यह भी कहा कि अभ्यर्थियों के सवालों के जवाब देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें