फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी की उत्तर कुंजी जारी: एक अगस्त तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति, हर सवाल के देने होंगे 250 रुपये

Wed, 30 Jul 2025 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

26 और 27 जुलाई को ग्रुप सी की परीक्षा का आयोजन हुआ था जिसमें करीब 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि परीक्षा के लिए करीब 13.48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
हिम्मत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 26 और 27 जुलाई को आयोजित सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग की तरफ से आधिकारिक पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि एक अगस्त तक अभ्यर्थी दावे और आपत्ति लगा सकते हैं। अभ्यर्थियों को दावे दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न ढाई सौ रुपये का शुल्क जमा करना होगा। 
विज्ञापन


26 और 27 जुलाई को ग्रुप सी की परीक्षा का आयोजन हुआ था जिसमें करीब 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि परीक्षा के लिए करीब 13.48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने उत्तर कुंजी जारी करने की आधिकारिक जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। ग्रुप सी की परीक्षा 4 पालियों में हुई थी इसीलिए उत्तर कुंजी के बीच चार सेट अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें