फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचएसजीपीसी की 11 को बैठक, 9 सदस्य मनोनीत होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) की पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक 11 मई हो होगी। इस दौरान लंबित नौ सदस्यों को मनोनीत करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके लिए सभी पांच दलों से पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन चुनाव कमेटी के चेयरमैन एचएस भल्ला करेंगे। वहीं, हाल ही में संपन्न चुनावों में नवनिर्वाचित 40 सदस्य भी शामिल होंगे। नौ सदस्यों को मनोनीत करने के बाद कुल 49 सदस्य कमेटी के गठन के लिए मतदान करेंगे।
बैठक के बाद ही कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का औपचारिक गठन पूरा होगा। यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि राज्य के सिख समुदाय के धार्मिक और सामाजिक कार्यों की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें