फोटो संख्या : 08
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) अभ्यर्थी संघर्ष समिति के 30 से अधिक अभ्यर्थियों का सातवें दिन भी धरना जारी रहा। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठी तीन अभ्यर्थियों पल्लवी, सुमन और रमनदीप का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों की शर्त समाप्त करने समेत अन्य मांगें के लिए अभ्यर्थी संघर्ष कर रहे हैं।
बलि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसमिंदर, गोविंद सैनी व लक्ष्मी चंद कश्यप व अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ब्रिगेड के अध्यक्ष राजेंद्र तंवर ने अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी अनशन जारी रहेगा।