फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हाउसिंग बोर्ड 18 हजार आवेदकों के 233 करोड़ लाैटाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश के 11 संपदा प्रबंधक कार्यालयों में रोज लगेंगे कैंप, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खोला
विज्ञापन


अरुण शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा में हाउसिंग बोर्ड विभिन्न रिहायशी आवासीय योजनाओं में आवेदन करने वाले आवेदकों की रकम लाैटाएगा। राज्य के 18400 आवेदकों के करीब 233 करोड़ रुपये लाैटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला है। इसके अलावा आवेदक संबंधित जिलों के संपदा प्रबंधक कार्यालयों में भी पहुंचकर रकम वापसी के लिए लिखित में आवेदन कर सकते हैं। संपदा प्रबंधक कार्यालयों में प्रतिदिन कैंप लगाने की शुरुआत हो चुकी है और 3-3 कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।

दरअसल, हाउसिंग बोर्ड राज्य के 11 संपदा प्रबंधक कार्यालयों के माध्यम से ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर), बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे), पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना), डिफेंस व अन्य योजनाओं में रिफंड से संबंधित विवाद निपटाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के 93 सेक्टरों व अन्य स्थानों पर बीपीएल के 13740, ईडब्ल्यूएस के 2542 और डिफेंस से जुड़े 2118 आवेदकों के पैसे लाैटाएगा। बोर्ड की सचिव रूचि सिंह के मुताबिक, किन्हीं कारणों से जो योजनाएं पूरी नहीं हो सकीं या फिर जिन आवेदकों ने सरेंडर के आवेदन किए थे उन्हें रिफंड देने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन लेने की शुरुआत कर दी है। वहीं, हाउसिंग बोर्ड के सेवानिवृत संपदा प्रबंधक एसएस सांगवान ने बताया कि जमीन न मिलने से कई योजनाएं पूरी नहीं हो सकीं जो रद्द कर दी गई थीं। इसी तरह से ईडब्ल्यूएस व बीपीएल के फ्लैट सरेंडर करा दिए, हाउसिंग बोर्ड ने रिफंड का निर्णय लिया है तो सकारात्मक शुरुआत है।
विज्ञापन


आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

संबंधित सभी योजनाएं 2017 से पहले की हैं। डिफेंस से जुड़ी योजनाएं रद्द हो चुकी हैं या फिर फ्लैट निर्माण में देरी के चलते बड़ी संख्या में आवेदकों ने सरेंडर के आवेदन कर दिए थे। बीपीएल और ईडब्ल्यूएस के लिए भी रिहायशी फ्लैट योजनाएं थीं। रकम वापसी की लंबे समय से मांग चल रही थी। रकम वापसी के लिए आवास बोर्ड हरियाणा के माध्यम से जारी आवंटन /डिमांड पत्र की आवश्यकता होगी। बैंक पासबुक, कैंसिल चेक जिसमें नाम, पिता या पति का नाम स्पष्ट लिखा हो। आईएफएससी (भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड) कोड, बैंक का नो ड्यूज प्रमाण-पत्र चाहिए। जो योजनाएं रद्द की जा चुकी हैं उनमें 3.20 ब्याज सहित रकम वापस होगी, इसलिए ऐसे आवेदकों को पेन नंबर देना होगा।

यहां होंगे आवेदन

फरीदाबाद कार्यालय में फरीदाबाद व पलवल जिले के आवेदक रकम वापसी के लिए आवेदन कर सकेंगे। गुरुग्राम संपदा प्रबंधक कार्यालय में गुरुग्राम, हिसार में रतिया व टोहाना, हांसी, तलवंडी राणा और सिरसा के लोग आवेदन कर सकते हैं। करनाल में संबंधित जिले के लोग आवेदन कर सकते हैं। कुरुक्षेत्र संपदा कार्यालय में कैथल व कुरुक्षेत्र, पंचकूला में अलीपुर, बलदेव नगर, पंचकूला, पिंजौर, कालका के आवेदक आवेदन कर सकेंगे। यमुनानगर में यमुनानगर के आवेदक आवेदन कर सकेंगे। रोहतक संपदा प्रबंधक कार्यालय में जींद, चरखी दादरी व भिवानी के लोग आवेदन करेंगे। सोनीपत में संबंधित जिले के लोग आवेदन कर सकेंगे। बहादुरगढ़ में झज्जर के लोग आवेदन कर सकते हैं। कैंप में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोग रकम वापसी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन




—————-



15 प्रतिशत की ब्याज के साथ रकम वापस करे हाउसिंग बोर्ड : कुलदीप वत्स

ऑल सेक्टर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि डिफेंस के लिए 2014 में विभिन्न योजनाओं के लिए कई शहरों में जमीन अधिग्रहित की गई थी। उस समय सस्ती दरों पर फ्लैट का सपना दिखाया गया लेकिन 2023 में बिना बताए डिफेंस से जुड़ी योजनाएं रद्द कर दी थीं। लोगों को उनके सपनों का घर तो नहीं मिला उलटा खून-पसीने की कमाई फंस गई, इसलिए हाउसिंग बोर्ड 15 प्रतिशत ब्याज के साथ आवेदकों की रकम वापस करे। जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें