फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पटाैदी में होटल मालिक की पांच गोलियां मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
2020 में हुई हत्या की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम, पांच पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी (गुरुग्राम)। पटौदी-कुलाना रोड पर झोपड़ी होटल के मालिक दीपेंद्र उर्फ मोनू (37) की तीन युवकों ने पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। दो-दो गोलियां उसके सिर व छाती व एक पांव में मारी गई है। घटना मंगलवार देर रात करीब 11.55 की है। घटना के दाैरान यूपी के रहने वाले महेंद्र के सिर में भी चोट आई है। पुलिस जांच के अनुसार, वर्ष 2020 में हुई एक हत्या की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
मृतक के छोटे भाई रोहित ने पुलिस शिकायत दी है कि मंगलवार रात बाइक से तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर होटल पहुंचे। उनके कोल्ड ड्रिंक मांगने पर वह उसे लेने के लिए फ्रिज के पास चला गया। उसके भाई दीपेन्द्र अंदर तख्त पर बैठे थे। इसी बीच एक युवक होटल के बाहर खड़ी बाइक की ओर गया और बाकी दोनों ने उसके भाई को गोलियां मार दीं। आवाज सुनकर वह भागा तो दोनों युवक बाइक पर बैठकर भाग गए। जाते हुए उन दोनों ने वहां मौजूद महेन्द्र के सिर पर भी चोट मारी। घटना के बाद एसीपी सुखबीर सिंह, पटौदी थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश, हेलीमंडी चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम, डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की टीमों को घटनास्थल पर बुलवाकर निरीक्षण कराया गया। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार सुबह लगभग 11 बजे खंडेवला मोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले हुई हत्या में आरोपी था मृतक
पुलिस के अनुसार, गांव जाटौली के ही इंद्रजीत की वर्ष 2020 में हत्या हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई व शिकायतकर्ता रोहित आरोपी था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि रितिक, अमित, जयभगवान, रोहित व विकास ने वारदात की है। रितिक व अमित मृतक इन्द्रजीत के भतीजे हैं।

शिकायत के आधार पर पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। गोली चलाने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
सुखबीर सिंह, एसपी, पटाैदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें