फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेंगे बागवानी उत्पाद : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर सरकार अत्याधुनिक वेयरहाउस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेगी



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक वेयरहाउस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेगी। इसके तहत हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन एयरपोर्ट परिसर में कोल्ड स्टोरेज एयर कार्गो सेवाएं स्थापित करेगा ताकि किसानों के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संरक्षित और निर्यात किए जा सकेंगे। इससे हरियाणा बागवानी के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा। इसका मकसद किसानों की बागवानी फसलों की गुणवत्ता को नियंत्रित तापमान पर संरक्षित रखते हुए उनके भंडारण और परिवहन की सुगम व्यवस्था उपलब्ध करवाना है ताकि निर्यात को बढ़ावा देकर किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ दिलाया जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन और नागरिक उड्डयन विभाग की बैठक हुई। सीएम ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट पर विकसित होने वाला यह वेयरहाउस इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा को कृषि-निर्यात हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नियंत्रित तापमान पर भंडारण और निर्यात की सुविधा किसानों को सीधा लाभ पहुंचाएगी और उनकी उपज की उचित कीमत सुनिश्चित करेगी। सीएम ने बताया कि हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में स्ट्रॉबेरी, अमरूद और किन्नू जैसी बागवानी फसलों के प्रमुख क्लस्टर तेजी से विकसित हो रहे हैं। प्रदेश में किसी भी किसान की फसल खराब न हो इसके लिए वेयरहाउस कॉर्पोरेशन सक्रिय भूमिका निभाए और स्टोरेज के साथ-साथ निर्यात की प्रक्रिया में किसानों की अधिकतम मदद करे। उन्होंने यह भी कहा कि भण्डारण सुविधाओं में नियंत्रित तापमान बनाए रखने के लिए सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी और अन्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने व फूलों और फल के खराब होने वाली फसलों के लिए एयर कार्गो सेवाओं को सक्षम बनाने पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। बैठक में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें