चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) ने निजी कंपनियों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 16 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट का एक पद, एग्रीकल्चर वर्कर के 10 पद, सेल्स एवं मार्केटिंग पर्सन के दो पद, अकाउंट बैकिंग एंड टैक्सेशन का एक, परचेज मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव का एक व परचेज हेड का एक पद शामिल हैं। परचेज मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव व परचेज हेड के पदों के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। जबकि अन्य पदों के लिए 27 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। महेंद्रगढ़ में एग्रीकल्चर वर्कर के 10 पद और सेल्स एवं मार्केटिंग पर्सन के दो पद भरे जाएंगे। एग्रीकल्चर वर्कर को 13,800 रुपये और सेल्स एवं मार्केटिंग पर्सन को 15500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।