फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के चिकित्सकों का बर्ताव ठीक नहीं: हेल्पलाइन नंबर 104...तीन माह में 57 डॉक्टरों के खिलाफ मिली शिकायतें

Sun, 01 Jun 2025 08:00 AM IST
अंकेश ठाकुर आशीष वर्मा, चंडीगढ़

सार

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री राव आरती सिंह ने 21 मार्च को हेल्पलाइन नंबर 104 लॉन्च किया था। इसका मकसद मरीजों की स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों को दर्ज कर उनकी समस्या को हल करवाना था।
विज्ञापन
नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर 104 मरीजों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। इस हेल्पलाइन नंबर की मदद से मरीजों को दवाएं, बेड की समस्या हल होने के साथ डॉक्टरों की सीधी बुकिंग जैसी सुविधा मिल रही हैं। वहीं, डॉक्टरों के बुरे बर्ताव संबंधी शिकायतें सीधी दर्ज हो रही हैं। इन शिकायतों पर डॉक्टरों को हिदायत जारी कर मुख्यालय से उनके सिविल सर्जन को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। 
विज्ञापन


शिकायत के डर से सुविधाओं में सुधार भी होने लगा है। अब तक डॉक्टरों के खिलाफ कुल 57 शिकायतें आ चुकी हैं, जिनमें से 50 शिकायतों पर डॉक्टरों से जवाब तलब कर शिकायतों को बंद किया जा चुका है, जबकि सात शिकायतों पर मरीज संतुष्ट नहीं हुए तो उन शिकायतों को फिर से खोला गया है और उस पर कार्यवाही की जा रही है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री राव आरती सिंह ने 21 मार्च को हेल्पलाइन नंबर 104 लॉन्च किया था। इसका मकसद मरीजों की स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों को दर्ज कर उनकी समस्या को हल करवाना था। घर बैठे मरीज डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं। वहीं, मरीज घर से ही यह भी जान सकता है कि सरकारी अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी कब-कब लगती है, लैब में कौन से टेस्ट होते हैं, अस्पताल में सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। इन जानकारियों के लिए अब उसे न तो गूगल देखने की जरूरत है और न ही अस्पतालों के चक्कर लगाने की। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. मनीष बंसल ने बताया, 104 हेल्पलाइन नंबर का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हमारी कोशिश है कि हेल्पलाइन पर जो मरीज अपना दुख व दर्द बताते हैं, उसका निवारण कर उनकी संतुष्टि की जाए। हेल्पलाइन व्यवस्था के नोडल अधिकारी डॉ यादविंद्र सिंह हैं, जिनकी देखरेख में पूरा कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसमें 15 कॉलर हैं, जो कॉल को अटेंड करते हैं।
विज्ञापन


अभद्र व्यवहार, दवा की उपलब्धता, बेड की कमी की आ रही शिकायतें
एक सीनियर सिटीजन मरीज ने 104 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई कि डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की है। शिकायत मिलते ही संबंधित डॉक्टर से जवाब मांग लिया गया। डॉक्टर से जवाब मिलने के बाद उन्हें हिदायत दी गई कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। बुखार से पीड़ित एक मरीज के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्हें अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा। कॉल अटेंड होते ही सिविल सर्जन को सूचित किया गया और मरीज को बेड मुहैया करवाया गया। एक मरीज को डॉक्टर ने अपने रूम से निकाल दिया था। मरीज ने शिकायत दर्ज कराई कि डाक्टर ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। इस पर संबंधित अस्पताल की ओर से डॉक्टर से जवाब मांगा गया है। एक मरीज ने शिकायत दी कि डॉक्टर ने उन्हें जो दवाई लिखकर दी है, वह दवाई अस्पताल में नहीं मिल रही। बाद में हेल्पलाइन के माध्यम से उन्हें दवाएं भी उपलब्ध करवाई गई।
 
विज्ञापन

अमर उजाला में जांची पड़ताल
कैथल के विशाल ने 104 पर कॉल किया। डायल करते ही कॉल ऑपरेटर से कनेक्ट हो गई। पूछा कि क्या जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। करीब 30 सेकेंड तक कॉल को होल्ड रखा। बाद में बताया, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ है। इस समय ओपीडी बंद है। आप सुबह के समय ओपीडी स्लिप बनवाकर जांच करवा सकते हैं।

अंबाला के बलाना गांव के राजकुमार ने 104 पर फोन किया। 15 सेकेंड में ऑपरेटर से कनेक्ट हो गई थी। इसके बाद मरीज ने गर्मियों में बच्चों को दिए जाने वाले खान पान के बारे में पूछा। ऑपरेटर ने डेढ़ मिनट तक कॉल होल्ड करके सारी जानकारी बताई। इसके साथ ही अधिक परेशानी के लिए नजदीकी नागरिक अस्पताल जाने का भी परामर्श दिया।

हिसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14 निवासी सुनील श्योराण ने बताया कि डायल 104 पर नगारिक अस्पताल में पानी की समस्या व दवाइयां कम होने की शिकायत दी थी। अब तक इन पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। काल सेंटर से जवाब मिला था कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसका समाधान जल्द कराया जाएगा।

दो महीने में 20067 कॉल, 6640 कॉल डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट की
हेल्पलाइन नंबर पर दो महीने में 20067 कॉल आई हैं। इनमें से 6640 कॉल सिर्फ डॉक्टरों के अप्वाइंटमेंट की थी। मरीजों ने नंबर डायल कर अपने डॉक्टर की सीधी अप्वाइंटमेंट ली। अप्वाइंटमेंट की यह सुविधा अभी 54 अस्पताल में उपलब्ध है। वहीं, अब तक 5410 कॉलरों को फोन कर उनसे फीडबैक लिया गया है, जिनमें से 5032 कॉलरों ने संतुष्टि जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें