आम आदमी क्लीनिकों के लिए 268 करोड़
स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए हैं, ताकि लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान कराया जा सके। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस काम के लिए 268 करोड़ का बजट रखा गया है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त डॉक्टर परामर्श, मुफ्त दवाएं और मुफ्त परीक्षण प्रदान किया जाता है। आम आदमी क्लीनिकों में प्रतिदिन 70,000 से अधिक लोग मुफ्त उपचार प्राप्त करते हैं। अब तक 3 करोड़ से अधिक रोगियों को सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।
फरिश्ते स्कीम के लिए भी बजट आवंटित
दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल उपचार प्रदान करने और मददगारों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘फरिश्ते’ योजना के तहत 10 करोड़ दिए गए। सरकार ने यह योजना सड़क हादसों से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए की है, ताकि लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी कोई भी सरकार सभी नागरिकों के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज सुनिश्चित नहीं कर पाई है, लेकिन पंजाब सरकार ने सभी लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देकर यह सुविधा दी है।