फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के पहलवानों ने एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मंगोलिया में शनिवार को वर्ल्ड रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने एक स्वर्ण सहित पांच पदक भारत की झोली में डाले हैं। इनमें लड़कियों ने एक स्वर्ण व दो रजत और लड़कों ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

महिला पहलवानों के मुख्य कोच विरेंद्र दहिया ने बताया कि शनिवार को 76 किलोग्राम में रितिका हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता है। 55 किलोग्राम में पुष्पा ने रजत और 65 किलोग्राम में शिखा ने भी रजत पदक जीता है। पुरुष पहलवान टीम के कोच हरगोविंद ने बताया कि शनिवार को फ्री स्टाइल वर्ग में 92 किलोग्राम में दीपक पूनिया ने रजत और 72 किलोग्राम में जयदीप ने कांस्य पदक जीता है। इनमें दो महिला पहलवान रितिका और मुस्कान रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्व पटल पर लड़कियां दूसरे व लड़के तीसरे स्थान पर
हरियाणा कुश्ती प्रशिक्षण संघ के महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि तीन दिन के खेल में लड़कियों ने कुल पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित आठ पदक जीतकर विश्व पटल पर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित सात पदक जीतकर विश्वपटल पर तीसरा स्थान हासिल किया है।

महिला वर्ग में पदक -
1. हर्षिता - स्वर्ण
2. रितिका हुड्डा- स्वर्ण
3. अंतिम - स्वर्ण
4. नेहा - स्वर्ण
5. मुस्कान - स्वर्ण
6. पुष्पा - रजत
7. शिक्षा - रजत
8. नीलम - कांस्य

पुरुष वर्ग -
1. अनिल मोर - स्वर्ण
2. प्रिंस - रजत
3. नितेश - रजत
4. निशांत - रजत
5. दीपक पूनिया - रजत
6. जयदीप - कांस्य
7. करण - कांस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें