पांच हजार वर्ष से ज्यादा श्रीमद्भगवद्गीता महाभारत का एक भाग है। इसमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का संग्रह है। इसे वेद व्यास जी ने लिखा था। गीता कर्म, ज्ञान, और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, फल की इच्छा किए बिना कर्म करना सिखाती है। अब अफ्रीकन देश तंजानिया में सांस्कृतिक थीम पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में गीता के ज्ञान को हरियाणा सरकार प्रसारित करेगी। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरियाणा सरकार ट्रेड फेयर में गीता को अपनी मातृभाषा हिंदी के अलावा अंग्रेजी और ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने वाले विभिन्न देशों की भाषाओं में अनुवाद कर गीता के सार को समझाया जाएगा।
साल 2025 के गीता महोत्सव में हरियाणा सरकार की तरफ से तंजानिया हरियाणा को राज्य अतिथि बनाया गया था। अब तंजानिया में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड फेयर का आयोजन 28 जून से 13 जुलाई तक होगा। गीता महोत्सव मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र में मनाया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने यहीं पर अर्जुन को भगवद् गीता का ज्ञान दिया था। अब इसका प्रसार हरियाणा सरकार की तरफ से विभिन्न देशों में किया जा रहा है।
राज्य से प्रसिद्ध सामान का स्टॉल होगा
प्रमोशन ऑफ हरियाणा के तहत सरकार का काफी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ट्रेड फेयर में हरियाणा में निर्मित होने वाले प्रसिद्ध चीजों का स्टॉल भी होगा। जैसे कि यमुनानगर का प्लाईवुड, जगाधरी के बर्तन, कृषि उपकरण, हैफेड और खादी के सामान की बिक्री होगी। इसका मुख्य उद्देश्य विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना है।
फेयर में राज्य के डिजिटल यात्रा की झलक
हरियाणा की डिजिटल यात्रा यानी राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, शासन और अन्य क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विकास शामिल है। प्रदेश में डिजिटल यात्रा की शुरुआत से लेकर अभी तक के सफर की झलक ट्रेड फेयर में दिखाई जाएगी।
पवन चौधरी, विदेश सहयोग विभाग के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार का कहना है कि तंजानिया में आयोजित ट्रेड फेयर में हरियाणा सरकार देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसमें गीता महोत्सव के महत्व, संगीत और परंपराओं को प्रदर्शित करेगी। वहीं, अब डिजिटलीकरण में प्रदेश काफी आगे निकल चुका है। ट्रेड फेयर में हरियाणा की डिजिटल यात्रा की झलक भी दिखाई जाएगी।