फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भाखड़ा से हरियाणा को मिलेगा 9700 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब ने धान की रोपाई के लिए बीबीएमबी से मांगा 35 फीसदी अतिरिक्त पानी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का बंटवारा तय करने के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की सोमवार को बैठक हुई। इसमें पंजाब ने 35 फीसदी अधिक पानी की मांग रखी। साथ ही हरियाणा को पहले से तय उसके हिस्से का पानी मिलता रहेगा। बोर्ड के अनुसार दोनों राज्यों से जो मांग आई है, उस पर लगभग सहमति बन गई है। बोर्ड दोनों को राज्यों को मांग के अनुरूप पानी देगा। हालांकि पानी की उपलब्धता के आधार पर इसमें थोड़ा बहुत बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

बीबीएमबी की बैठक में हरियाणा को 9700 क्यूसेक पानी देने पर सहमति बन गई है। पिछले सर्कल के मुकाबले इसमें मामूली बढ़ोतरी की गई है। भाखड़ा नहर की मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण हरियाणा को अभी कम पानी मिल रहा है। अगले चार-पांच दिनों में मरम्मत का काम पूरा होने के बाद हरियाणा को पूरा पानी मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं, पंजाब ने पिछले साल धान की रोपाई के लिए 26 हजार क्यूसेक पानी की मांग की थी, लेकिन इस बार राज्य ने 35 हजार क्यूसेक की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें