फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: घने कोहरे में लिपटा हरियाणा, विजिबिलिटी जीरो, वाहन चालक परेशान

Fri, 10 Jan 2025 09:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को कोहरा अधिक होने के कारण लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा अधिक होने के कारण पेड़ों पर जमी ओस टपकती रही। वहीं इस दौरान सर्दी भी अधिक रही, इसके चलते कई स्थानों पर लोग आग के पास बैठे हुए भी नजर आए, तो कोई घरों से भी बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
हरियाणा में छाया कोहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शुक्रवार को घना कोहरा छाया हुआ है। झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य रही। कोहरा वीरवार देत रात करीब 9 बजे से ही पड़ना शुरू हो गया था। पिछले दो दिनों से कोहरा अधिक नहीं था, इसके चलते लोगों को कोहरे से राहत मिली थी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में कोहरे की दस्तक से दृश्यता पांच मीटर तक सिमटी

सोनीपत में हवा का प्रवाह थमा तो वातावरण में बढ़ी नमी के चलते वीरवार रात से ही हल्का कोहरा छा गया था जो शुक्रवार सुबह गहरा गया। कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण दृश्यता 5 मीटर तक सिमट गई।कोहरे से नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए।

शुक्रवार तड़के लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। कोहरे ने वाहनों की गति को रोक दिया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वातावरण में नमी की मात्रा काफी अधिक हो गई थी। नमी अधिक होने व हवा की गति धीमी पडऩे से वातावरण में कोहरा छा गया। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। राई, खरखौदा गोहाना व गन्नौर क्षेत्र में घना कोहरा छाया था। हवा कम होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा, एक दिन पहले यह 3.1 डिग्री था।

आज फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञ अनुमान के अनुसार शनिवार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में भी नमी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें