हरियाणा सरकार ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ (यूएस नॉर्थ) सतबीर सिंह कादियान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते की गई है।