फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के दो पदक पक्के, वुशु में दो खिलाड़ियों को मिली जीत

Thu, 30 Jan 2025 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन 28 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। महानिदेशक खेल विभाग, हरियाणा संजीव वर्मा ने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा को पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के दो पदक पक्के हो गए हैं। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता के प्रारंभ होते ही हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। वुशु खेल के मैच शुरू होते ही 48 किलो भार वर्ग में ध्रुव ने और 56 किलो भार वर्ग में मनीष ने अपने अपने मैच जीत कर दो पदक पक्के कर लिए हैं। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस अवसर पर हरियाणा के करीब 700 खिलाड़ियों के दल को प्रोत्साहित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए संजीव वर्मा, आईएएस, महानिदेशक, खेल विभाग, हरियाणा अपनी टीम सहित विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 

महानिदेशक खेल विभाग, हरियाणा संजीव वर्मा ने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ये भी कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों के गौरवशाली प्रदर्शन के लिए हरियाणा सरकार की खेल नीतियां विशेष रूप से सहायक हैं, जिनका लोहा पूरे भारतवर्ष में माना जाता है। चाहे पदक पाने पर नौकरी देने की बात हो या नकद इनाम देने की, हरियाणा सरकार की नीतियों का कोई मुकाबला नहीं है। देश के बाकी राज्य अपने यहां कोई भी नीति बनाने से पहले हरियाणा की ओर देखते हैं और समय-समय पर उनके प्रतिनिधिमंडल हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई खेल सुविधाओं और नीतियों का अध्ययन करने यहां आते रहते हैं। हरियाणा सरकार की खेल नर्सरी स्कीम जहां आधारभूत स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने का काम करती है, वहीं खेल अकादमी और खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर जैसी सुविधाएं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का प्लेटफॉर्म प्रदान करती हैं। 
विज्ञापन


संजीव वर्मा ने इस अवसर पर भरोसा जताया कि हमारे खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण हरियाणा अवश्य ही इस खेल प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक प्राप्त करने वाला राज्य बनेगा। इस अवसर पर उनके साथ खेल विभाग के उपनिदेशक  मंजीत सिंह और हरियाणा ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य कर्नल आरएस अहलूवालिया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें