फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: देर रात 17 आईपीएस और 3 एचपीएस के तबादले, शिवास कबिराज बने गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त

Mon, 18 May 2026 08:57 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आईजी एससीबी हरियाणा राकेश कुमार आर्य को आईजी क्राइम ब्रांच हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी एचएपी मधुबन ओम प्रकाश को आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया गया है।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने रविवार देर रात 17 आईपीएस और 3 एचपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्तियों के आदेश जारी किए। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकूला और रेवाड़ी समेत कई महत्वपूर्ण रेंज और इकाइयों में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी चारु बाली को एडीजीपी भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। डॉ. मट्टा रवि किरण को एडीजीपी एसवी एवं एसीबी हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिसार रेंज के एडीजीपी केके राव को एडीजीपी आरटीसी भोंडसी लगाया गया है।

गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन, मुख्यालय पंचकूला नियुक्त किया गया है, जबकि पंचकूला के पुलिस आयुक्त शिवास कबिराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन


आईजी एससीबी हरियाणा राकेश कुमार आर्य को आईजी क्राइम ब्रांच हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी एचएपी मधुबन ओम प्रकाश को आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया गया है। वहीं आईजी साउथ रेंज नाजनीन भसीन को आईजी एचएपी मधुबन के साथ-साथ आईजी आरटीसी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आईजीपी एचएसएनबी कुलदीप सिंह को हिसार रेंज का आईजी बनाया गया है। डीआईजी एससीबी हमीद अख्तर को डीआईजी एचएपी मधुबन भेजा गया है, जबकि सुरेंद्र पाल सिंह को डीआईजी सीआईडी हरियाणा नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र कुमार मीणा को सोनीपत में एचएसएनसीबी के डीआईजी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अधिकारी मनबीर सिंह को रोहतक में एचएसएनसीबी के डीआईजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आईपीएस अधिकारी सुरिंदर सिंह भौरिया को एसपी एसटीएफ पंचकूला नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई एसपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह को एसपी एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम, सिद्धार्थ ढांडा को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा और पूजा डाबला को एसपी ईआरएसएस पंचकूला नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें