फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा रोडवेज के चंडीगढ़ डिपो को मिली 10 एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के चंडीगढ़ डिपो को 10 एसी बसें मिली हैं। यह एचवी एसी (हीटिंग वेंटिलेशन एयर कंडीशनर) बसें बीएस-6 माॅडल की हैं। इसलिए एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में भी इनके संचालन में कोई परेशानी नहीं होगी।
चंडीगढ़ डिपो के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि इन बसों का संचालन दिल्ली सहित दूसरे कई रूट पर करने की योजना है। सरकार की अनुमति मिलते ही इनका संचालन शुरू हो जाएगा। हर बस में कुल 48 सीट हैं, दोनों तरफ यात्रियों के बैठने के लिए दो-दो सीट हैं। बीएस-6 माॅडल होने के कारण प्रदूषण से संबंधित नियमों के कारण इन बसों के संचालन में किसी भी रूट पर अड़चन नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसी बसों की संख्या बढ़कर हुई 52
चंडीगढ़ डिपो के अधिकारियों के मुताबिक एसी बसों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। पंजाब, हिमाचल और दिल्ली के रूटों पर नई बसों के संचालन की योजना है। अभी तक डिपो से 27 एसी बसों का संचालन हो रहा है। इसी तरह से 15 वोल्वो बसें भी चंडीगढ़ डिपो से चल रही हैं। हरियाणा रोडवेज की अन्य 95 बसें भी यहां से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें