फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने की जुर्माना माफ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर स्कूल सोसायटियों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने की मांग उठाते हुए ज्ञापन सौंपा। कुंडू ने बताया कि सोसायटी एक्ट 2012 के तहत पंजीकृत सोसायटियों से वार्षिक 700 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करवाने के आदेश 2017 से लागू हुए। फीस ऑनलाइन जमा न करने पर 20 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना तय किया गया लेकिन इसके बारे में किसी सोसायटी को सूचना नहीं दी गई। इसके चलते 2013 से जुर्माना लगाया जा रहा है जो अब प्रति सोसायटी एक लाख रुपये से अधिक पहुंच गया है।
विज्ञापन




संघ का प्रतिनिधिमंडल पहले भी 17 अक्तूबर 2025 को मुख्यमंत्री से मिला था और जुर्माना माफी का आश्वासन मिला था लेकिन पत्र अभी तक जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला संबंधित विभाग को भेज दिया गया है और शीघ्र पॉलिसी के अनुसार समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के सलाहकार अजय खुड़िया, नरेंद्र, बिजेंद्र कुंडू और मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें