फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में पुलिस भर्ती के लिए पोर्टल खुला, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 5500 पुलिस कांस्टेबल की होनी है भर्ती, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया है। अभ्यर्थियों को आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए आवेदन से संबंधित लिंक भी साझा किया है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) फेज-2 के तहत कुल 5500 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 4500 पद पुरुष कांस्टेबल, 600 पद महिला कांस्टेबल और 400 पद हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए निर्धारित हैं। पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी की रात 11.59 बजे तक किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी को कोई शुल्क नहीं देना है।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह स्वयं ही आवेदन करें और हस्ताक्षर के बाद दोबारा से भरे हुए फाॅर्म को अपलोड करें। आवेदन प्रक्रिया के दाैरान कोई गलती न रहे इसके लिए वह बेहद सावधानी बरतें। रविवार को आवेदन करने वाले रोहतक के दीपक और हिसार के अवनीश का कहना है कि आवेदन के दाैरान कोई दिक्कत सामने नहीं आई।
विज्ञापन




अभ्यर्थी आयु सीमा में मांग रहे 3 वर्ष की छूट
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के फेसबुक व दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने की मांग की है। सोशल मीडिया पर एक अभ्यर्थी अनुज कुमार ने लिखा है कि सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) देरी से हुई। इस कारण सैकड़ों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। ऐसे में अभ्यर्थियों को माैका देने के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाए। ममता राना, रिंकू प्रीत, मनोज कुमार, प्रदीप चाैहान आदि ने भी पोस्ट करके आयु सीमा में राहत की मांग की है।


-

आवेदन के लिए यह लिंक है :


https://adv012026.hryssc.com/



इस हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से पा सकते हैं कोई भी जानकारी :

1800-572-8997

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें